रांची - मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 खिताब की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दीपाली रिया को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष दीपाली रिया ने खिताब जीतने तक के सफर एवं अनुभवों को साझा किया।
वहीं मुख्यमंत्री ने दीपाली रिया की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 का ताज अपने नाम कर दीपाली रिया ने ना केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। पिया की सफलता आने वाले समय में अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित करेगी।








