(धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर)
बक्सर - बक्सर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण किया गया। लेकिन बक्सर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज 6 घंटे में मामले का उद्वेदन करते हुए अपहृत युवक के सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी देते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। बक्सर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता, तत्परता और पेशेवर कार्यशैली का दमदार प्रदर्शन किया है। पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। अपराधियों ने युवक का अपहरण कर फिरौती की मांग की थी, लेकिन बक्सर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विशेष टीम ने बक्सर गोलंबर के पास घेराबंदी के दौरान अपहरणकर्ता युवक को छोड़कर भाग गए।










