(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ने का काम बोकारो स्टील प्रबंधन कर रहा है। बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से आज लोगों को सेहतमंद और फिट रखने के लिए साइक्लोथन 2026 का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से की गई। इस साइक्लोथन में काफी संख्या में बड़े, बुजुर्ग और बच्चों ने हिस्सा लिया। सबसे कम उम्र के बच्चे 5 साल का और सबसे उम्रदराज 72 साल के बुजुर्ग ने भाग लिया।
साइक्लोथन की शुरुआत बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रिया रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरणा लेकर बोकारो स्टील प्रबंधन इसका आयोजन किया है। इसका उद्देश्य लोगों को फिट रखना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।











