(धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर)
बक्सर - बक्सर श्मशान घाट में अपने मृत परिजनों के दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों को वहां के श्मशान कर्मी के द्वारा वसूली के लिए घंटों परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर शव को कई घंटे तक रोक कर रखा गया और अंतिम संस्कार के लिए अग्नि भी बड़े ही मशक्कत से दी गई।
एक पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शोक की घड़ी में परिजनों से मनमानी वसूली की जा रही है। पैसे नहीं देने पर शव को घंटों इंतजार कराया जा रहा है। इससे मानवता हर रोज शर्मसार हो रही है। गरीब परिवारों के लिए यह स्थिति और भी पीड़ादायक बन गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में भी कमीशनखोरी हो रही है। वसूली के चक्कर में मृतक को सम्मानजनक विदाई तक नहीं मिल पा रही है। जिसे लेकर इलाके में भारी आक्रोश है।







