पतरातू - बुधवार को पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनटीपीसी पीवीयूएनएल प्लांट के सामने मुख्य गेट से हुई बाइक चोरी का उद्भेदन किया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि अभियुक्त रोहन कुमार, पिता अशोक प्रसाद साकिन डभातु गोला को चोरी के बाइक के साथ पकड़ा गया। पुलिस रिमांड में पूछताछ के क्रम में आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइक को बरामद किया गया। उक्त बाइक में से एक रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से एवं एक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात सामने आई है। दो अन्य लोगों को भी इसी मामले में गिरफ्तारी किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में एक अमर कुमार, पिता शुकरा भुइयां और दूसरा रूपेश कुमार, पिता लाला सिंह के नाम शामिल है।









