रांची - बहुबाजार फ्लाईओवर से सिरमटोली की ओर आने-जाने वाले रास्ते में चार दिनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। बताया गया कि पाईप लाईन बिछाने के अलावा कनेक्टिंग फ्लाईओवर के बीच गडर चढ़ाने का काम होने के कारण रूट डायवर्ट किया गया है। कोकर की ओर से फ्लाईओवर पर चढ़कर बहुबजार की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से उतरकर सिरमटोली की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को डायवर्ट कर बहुबाजार चौक होते हुए चुटिया थाने के बगल से सिरमटोली होकर गंतव्य की ओर जाना होगा।
बहुबाजार फ्लाईओवर से सिरमटोली: चार दिन के लिए रूट डायवर्ट

BYBASUDEO MISHRA
Jan 28, 2026, 04:18 PM IST• Updated: Jan 28, 2026
2 Mins Read







