दुमका - भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे और पूरे विधि विधान से बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त राज्यवासियों के कल्याण के लिए भोलेनाथ एवं माता पार्वती की मंगल आरती भी की। पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सुनी।
वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद बाबा बासुकीनाथ से आशीर्वाद लिया है। साथ ही कहा कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार हो और वर्तमान राज्य सरकार की गलत नीति के कारण राज्य में कुव्यवस्था के आलम से लोगों को छुटकारा मिले। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बासुकीनाथ धाम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।









