(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम मेयर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार अविनाश कुमार ने मतदान करने पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान करने के बाद लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। अविनाश कुमार ने आगे कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि इस बार चास की जनता चास के विकास के लिए वोट कर रही है।











