(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। इस फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से संपर्क के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर +84564952162/+84823486196 पूरी तरह से फर्जी है। जिला प्रशासन का इस नंबर से कोई भी संबंध नहीं है तथा उक्त नंबर की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं करता है। ऐसे किसी भी कॉल, संदेश या व्हाट्सएप संदेश पर विश्वास न करें और किसी प्रकार का उक्त नंबर पर भुगतान न करें।
बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना, साइबर सेल अथवा जिला प्रशासन को दें। जिससे कि दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।









