(जितेन सार, संवाददाता, बुंडू)
बुंडू - बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती को झारखंड प्रदेश भर में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में जन्मोत्सव मनाया गया। इसी कड़ी में बुंडू के कुशवाहा भवन में सुदेश की अगुवाई में आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वहीं सोनाहातू में सुदेश महतो ने बाबा भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के संकल्प को लेकर भूमि पूजन किया गया। इधर सिल्ली स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा का माल्यार्पण कर सुदेश महतो ने सैकड़ों कार्यकताओं संग जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान पूरा पार्क जय भीम और डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
मौके पर सुदेश महतो ने बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत की परिकल्पना अधूरी रहने होने की बात कही। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लिया।











