बोकारो - ठेका मजदूर जयंत सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी के सेक्टर 6 स्थित ऑफिस सह टॉर्चर सेंटर को ध्वस्त करने की मांग को लेकर सर्व समाज की तरफ से बोकारो के सेक्टर 4 में नगर सेवा भवन के सामने अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की गई है। आज दूसरे दिन भी अनशन में सर्व समाज के लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी की गई। लोगों का आरोप है कि अवैध अतिक्रमण किए टॉर्चर सेंटर को बचाने के लिए प्रबंधन और प्रशासन खड़ा हो गया है। साथ ही कहा कि प्रबंधन जल्द से जल्द इस मामले में को निर्णय पर पहुंचे।
न्याय की गुहार

BYBASUDEO MISHRA
Jan 4, 2026, 03:06 PM IST• Updated: Jan 4, 2026
2 Mins Read







