दुमका – दुमका जिले के विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावण मास की पहली सोमवारी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु कांवरियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्धेनजर व्यापक व्यवस्था कर रखी है। जिला प्रशासन ने बासुकीनाथ के सभी चेक प्वाइंटों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अर्धा के माध्यम से बाबा का जलाभिषेक करते नजर आए। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खरवार ने कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है।
बाबा बासुकीनाथ में श्रावण मास की पहले सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी

BYBASUDEO MISHRA
Aug 3, 2026, 12:19 PM IST• Updated: Aug 3, 2026
2 Mins Read







