(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बोकारो स्थित चिराचास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संख्या 32 संत निरंकारी भवन के पास एक टोटो को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।
इस संबंध में बताया गया कि बच्चा अपने परिजनों के साथ टोटो में एक शादी समारोह से वापस अपने घर नावाडीह लौट रहा था। इसी दौरान टोटो में अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग हाईवा को पकड़ने और मृत बच्चे के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।











