रांची // राज्य में छात्रवृत्ति का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बनता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस मामले पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी छात्रों के हक के लिए मुखर हो गया है।
छात्र अधिकार पदयात्रा के बाद संगठन ने 24 दिसंबर 2025 को डिजिटल ट्विटर अभियान #ReleaseScholarship चलाने की घोषणा की। इस ऑनलाइन अभियान को लेकर गूगल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों के तकनीकी प्रभारी, जिला कोऑर्डिनेटर और मीडिया प्रभारी चयनित किए गए।
सोमवार को संगठन ने विद्यालय, महाविद्यालय, लाइब्रेरी और विभिन्न कोचिंग संस्थानों का दौरा किया। साईनाथ यूनिवर्सिटी, रांची में छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि
“केंद्र और राज्य सरकार के राजनीतिक टकराव और NDA एवं इंडिया एलायंस के राजनीतिक षड्यंत्र का सबसे अधिक शिकार राज्य के छात्र हो रहे हैं।”
24 दिसंबर 2025 को छात्रों की आवाज को ऑनलाइन मजबूत करने के लिए #ReleaseScholarship ट्विटर पर ट्रेंडिंग में लाने की योजना है।
बताया जा रहा है कि इस आंदोलन के समर्थन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में जोश देखने को मिल रहा है। डिजिटल अभियान के माध्यम से छात्र न केवल अपनी समस्याओं को उजागर करेंगे, बल्कि छात्र अधिकार और शिक्षा में पारदर्शिता की मांग भी करेंगे।









