राँची: झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन में झारखण्ड विधानसभा के सदस्य सत्येन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को गढ़वा जिले के अंतर्गत आने वाले बलीगढ़–विश्रामपुर पंचायत क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।
विस्तृत चर्चा के दौरान सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं उनके साथ आए अन्य सदस्यों ने कूटकू मंडल डैम परियोजना के कारण विस्थापित हुए परिवारों की चुनौतीपूर्ण स्थिति पर विशेष बल दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें डैम निर्माण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजे और उनकी अन्य मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई है। राज्यपाल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इन विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।











