रिपोर्ट - संजय पांडेय
रांची : राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गिरिडीह के कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड प्रदेश शैक्षिक कांग्रेस के चेयरमैन डॉ. प्रसाद पासवान ने मोहम्मद मंजूर अंसारी, सद्दाम अंसारी एवं मोहम्मद अब्दुल रहमान को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस अवसर पर डॉ. प्रसाद पासवान ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को मुख्यधारा से जोड़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और शीर्ष नेतृत्व, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं डॉ. आर.ए. जयकुमार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में कांग्रेस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और विभिन्न संगठनों एवं दलों से लोग प्रतिदिन पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जो संगठन के विस्तार का संकेत है।

नवनियुक्त सदस्य मोहम्मद मंजूर अंसारी ने इस मौके पर कहा कि वे जल्द ही अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एक बड़े कार्यक्रम के माध्यम से विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान राजू राम, सुरेन राम, दामोदर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











