झारखंड के Chatra district के Simaria में हुए एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद जांच से जुड़ा एक अहम सुराग सामने आया है। रविवार को दुर्घटनाग्रस्त विमान का दूसरा इंजन घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में बरामद किया गया।
जानकारी के मुताबिक, कांशीआतु गांव की कुछ महिलाएं महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर विमान के इंजन पर पड़ी। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना सिमरिया पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इंजन को बरामद कर थाने ले आई। सिमरिया थाना प्रभारी Suryapratap Singh ने बताया कि एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन मिलने की जानकारी संबंधित कंपनी को दे दी गई है।
23 फरवरी को हुआ था दर्दनाक हादसा

गौरतलब है कि 23 फरवरी की शाम Ranchi से Delhi जा रही एयर एंबुलेंस Kanshiatu के पत्थरपनिया जंगल में क्रैश हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में पायलट, को-पायलट और डॉक्टर समेत कुल 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
दुर्घटना के बाद विमान के मलबे को इकट्ठा कर सिमरिया थाना लाया गया था। बाद में उसे वाहन के जरिए हरियाणा भेज दिया गया था ताकि हादसे की तकनीकी जांच की जा सके।
इंजन मिलने से जांच में मिल सकती है नई जानकारी
हादसे के बाद एयर एंबुलेंस कंपनी ने विमान के दूसरे इंजन की तलाश करने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की थी। अब 21 दिन बाद जंगल से इंजन मिलने के बाद जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में नई जानकारी मिल सकती है।











