(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बोकारो स्थित माराफारी थाना क्षेत्र के बोकारो रामगढ़ मुख्य पथ में हुए सड़क हादसे में 38 वर्षीय रिंकू देवी नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका अपनी बेटी के साथ स्कूटी में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। मृतका सेक्टर 3 की रहने वाली थी।
वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार हादसे से हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है।











