ईरान और अमेरिका में 14 दिनों का अस्थायी ही सही, लेकिन युद्ध विराम हो गया है। दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर का ऐलान ट्रंप ने किया। अब 14 दिनों तक दोनों में से कोई भी पक्ष एक दूसरे पर हमला नहीं करेगा। जिसके बाद ईरान ने कहा दो हफ्ते तक होर्मुज से आवाजाही होगी।
गौरतलब हो कि इस युद्ध विराम के पीछे चीन की अहम भूमिका रही। क्योंकि चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। ऐसे में ईरान ने चीन की बात सुनी और दो हफ्ते के लिए युद्ध विराम को राजी हो गया।











