हैदराबाद: भारत के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हैदराबाद में Artillery Centre का अवलोकन किया। वर्ष 1962 में स्थापित यह केंद्र आज भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवाओं के लिए सशक्त पाठशाला के रूप में कार्य कर रहा है। यहां युवाओं को न केवल आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है, बल्कि उनके भीतर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को भी और अधिक प्रगाढ़ किया जाता है। इसकी विशेषता है कि यहां सैन्य दक्षता के साथ साथ खेल, रुचि आधारित गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि देश को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त सैनिक मिल सकें। आर्टिलरी सेंटर राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित, अनुशासित और प्रेरित जवानों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे संस्थान भारत की सैन्य शक्ति और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने Artillery Centre का किया अवलोकन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने Artillery Centre का किया अवलोकन

BYASHISH PRASAD
May 20, 2026, 12:21 PM IST• Updated: May 20, 2026
2 Mins Read







