दुमका - कहने को तो दुमका झारखंड की उपराज्यधानी है। लेकिन यह कितना ख़रा है, अपने आप में एक बड़ा सवाल है। यहां शहर में आए दिन लगने वाला जाम, लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
बताया गया कि जाम का मुख्य कारण बाज़ार में फुटकर व्यवसाय करने वाले दुकानदार हैं। हालांकि समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति जस की तस बन जाती है। यहां बना फूलों झानों मार्केटिंग कंपलेक्स सफेद हाथी बनकर रह गया है।









