देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। 49 वर्ष की आयु में अग्निवेश अग्रवाल के निधन से पूरा परिवार गहरे सदमें में है।
बताया गया कि अग्निवेश न्यूयॉर्क में स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे स्वस्थ भी हो रहे थे। लेकिन इलाज के दौरान अचानक आए कार्डियक अरेस्ट में उनकी मौत हो गई। वहीं इस दुखद खबर के बाद लोग सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।








