SUPAUL: सुपौल जिला मुख्यालय पर छात्र युवा संघर्ष समिति के बैनर तले सेंकड़ों छात्रों ने UGC इक्विटी रेगुलेशन एक्ट रोक लगाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस सुपौल सदर बाजार के डिग्री कॉलेज से गौरवगढ़ चौक, बस स्टैंड, लोहिया चौक भ्रमण करते हुए समाहरणालय स्थल पर स्थगित हुआ। प्रदर्शनकारी यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट को रोक लगाने के खिलाफ एक्ट लागू करने की मांग किए। छात्र नेता गौतम आनंद ने कहा कि यूजीसी के प्रगतिशील एवं समानता आधारिक रेगुलेशन 2026 को देशभर के विश्वविद्यालय में सख्ती से लागू कराया जाए और विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव और उत्पीड़न को रोकने हेतु रोहित एक्ट पास किया जाए । जनगणना में जाति का कॉलम देकर जातिगत गणना भी करवाया जाए ।
वहीं छात्र नेता उदय मंडल सियोटा ने कहा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय ,राज्य एवं अन्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की रिक्ति को समयबद्ध तरीके से भरा जाए जिसमें आरक्षण रोस्टर का पूर्ण पालन हो और विश्वविद्यालय में सामाजिक न्याय समानता का अवसर और गरिमामयी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित हो। छात्र नेता प्रिय ने कहा कैंपसों में भेदभाव को खत्म करने की संपूर्ण जिम्मेदारी यूजीसी की है और यूजीसी ने जो नियमावली लाया सुप्रीम कोर्ट ने चंद लोगों के दबाव में आकर इस पर रोक लगा दिया, हम सरकार से मांग करते हैं कि संसद में यूजीसी एक्ट लाकर इसे पास करवाएं , जिससे एससी, एस्टी, ओबीसी तबके के छात्रों को न्याय मिल सके । वंही छात्र नेता मनीष यादव ने कहा संस्थानों में दलित पिछड़ा आदिवासी अल्पसंख्यक वर्गों के छात्रों पर हो रहे संस्थानिक हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी । वहीं ई - विद्याभूषण ने कहा कि यह उस ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने का प्रयास है,जो दशकों से जाति, धर्म लिंग और क्षेत्र के आधार पर हमारी शिक्षा व्यवस्था में चुपचाप जड़ जमाए बैठा है ।
उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट से हमारी विनती ये है कि इस बिल पर से स्टे हटाकर सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की आत्मा को मजबूती देने हेतु पुनर्विचार करें ।
प्रदर्शन में अनिल कुमार, संतोष सोयटा, डॉ अमित कुमार चौधरी, रितेश यादव, कुंदन मण्डल,अरुण कुशवाहा , डॉ विकास विमल,नीतीश यादव,राणा कुमार,लिलेश कुमार,भास्कर, सौरभ राणा,मो जिब्राइल,देवीलाल ,नवनीत,अजय,प्रांजल,किवी कुंदन ,मिट्ठू कुमार,महेश कुमार,सुनील कुमार,चंदन,अखिलेश,लक्ष्मण,कृत्यानंद,आशीष,दीपक,अनिल ,दीपेश सहित हजारों लोग मौजूद थे ।








