मुंबई – बीएमसी चुनाव में बीजेपी और उसके गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीटें निर्विरोध जीत ली है। इसके बाद से ही विपक्ष बीजेपी और उसके सहयोगी दलों पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई नगर निकाय चुनाव को लेकर गठबंधन का घोषणा-पत्र जारी किया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में ऐसा लग रहा है मानो लोकतंत्र की जगह भीड़तंत्र ने ले ली है। मौके पर ही उद्धव ठाकरे ने नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ दलों के प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी के बाद अब वे उम्मीदवारों की भी चोरी कर रहे हैं। साथ राज्य निर्वाचन आयोग से मांग करते हुए कहा कि जिन सीट पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं, वहां चुनाव रद्द कर वहां फिर से चुनाव करायी जाए।
बीएमसी चुनाव को लेकर विपक्ष हमलावर

BYBASUDEO MISHRA
Jan 4, 2026, 03:25 PM IST• Updated: Jan 4, 2026
2 Mins Read






