हड़ताल: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत देशव्यापी आम हड़ताल कोयला उद्योग, पब्लिक सेक्टर , परिवहन, ट्रांसपोर्ट निर्माण क्षेत्र में आयोजन किया गया। हड़ताल से कोयला उत्पादन, ढुलाई और रैक लोडिंग और निर्माण क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ा। आज ऐक्टू से सम्बद्ध कोल माइंस वर्कर्स यूनियन, हिंद मजदूर सभा, जनता मजदूर संघ, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन,एटक, राष्ट्रीय कोलफील्ड मजदूर यूनियन से जुड़े मजदूरो ने करगली वाशरी, एम आर एस एस, मैनेजर ऑफिस, बी एंड के जी एम ऑफिस, रेलवे साइडिंग में मजदूरों के काम स्थल पर जाकर हड़ताल के समर्थन में कंपनियों से यारी, मज़दूरों से गद्दारी नहीं चलेगी, मजदूर अधिकारों पर हमला बंद करो, चार लेबर कोड वापस लो की जोरदार नारे लगा कर मजदूरों से हड़ताल में शामिल होने की अपील किया। सभी जगहों पर 80 फीसदी से ज्यादा की संख्या में मजदूर हड़ताल में शामिल हुए। कार्यस्थल पर जाकर हड़ताल कराने में ऐक्टू के प्रदेश सचिव भुवनेश्वर केवट, हिंद मजदूर सभा के संतोष ओझा, इंटक के गौतम सेन गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अजय कुमार साव पंकज कुमार, समेत एटक के मनोज मंडल आभाष चंद्र गांगुली, मकसूद आलम बैजनाथ सिंह , बॉबी देवी अशोक महली समेत कई मजदूर संगठनों के नेतागण शामिल रहे।
यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल को शानदार तरीके से सफल बना कर मजदूरों ने केंद्र सरकार द्वारा लाई गई लेबर कोड को नाकारा है। इससे भी सरकार नहीं चेती तो मजदूर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगें। हड़ताल को सफल बनाने में शामिल मजदूरों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।











