दुमका - जिले के लघु सिंचाई विभाग का भवन काफी जर्जर स्थिति में है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ साथ फाइलें भी असुरक्षित है।
यह हाल झारखंड की उपराजधानी दुमका के लघु सिंचाई विभाग कार्यालय के भवन का है। जो काफी जर्जर है, वहां काम कर रहे कर्मियों ने बताया कि ने डर के साए में काम करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है।











