(उमेशकांत गिरि, संवाददाता, घाटशिला)
घाटशिला – घाटशिला स्थित पश्चिमी मौऊभण्डार क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की पहल शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन इन दिनों असम विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। जिसे देखते हुए शनिवार 4 अप्रैल 2026 को विधायक प्रतिनिधि रोबिन सोरेन ने उपस्वास्थ्य केन्द्र का विधिवत शिलान्यास किया।
बताया गया कि इस उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पर्ल कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा। जिसकी प्राक्कलित राशि 54.5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बताते चलें कि शिलान्यास समारोह में कई गणमान्य सहित क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।











