(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – आरोप है कि पिछले 6 महीने से लापता पुष्पा की मां से जेकेएलएम नेत्री ने बेटी के खोजबीन के लिए पुलिस और एसडीएम के नाम पर 10,000 रूपए ले लिया।
गौरतलब हो कि पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव से 21 जुलाई 2025 से गायब पुष्पा कुमारी के मामले पर पुलिस अब संदिग्ध आरोपी गांव के ही दिनेश कुमार महतो का नारको टेस्ट न्यायालय के आदेश के बाद करने वाली है। इसकी जानकारी एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने दी है।
वहीं दूसरी तरफ गायब लड़की पुष्पा की मां रेखा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को जल्द खोज निकालने के लिए जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम की नेत्री रेखा देवी ने उससे ₹10000 लिए हैं। इस संबंध में एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि अगर पीड़िता लिखित आवेदन देती है, तो इस पर कार्रवाई होगी। क्योंकि किसी को सहायता पहुंचाने के नाम पर इस तरह पैसे की उगाही ठीक नहीं है।









