रांची - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज झारखंड की धरती पर आगमन हुआ। राजधानी रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उनका भव्य स्वागत किया।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज जाएंगी, जहां वे परिसर का भ्रमण करेंगी, पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पुनः सोनारी एयरपोर्ट होते हुए रांची लौटेंगी।











