महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व सुनेत्रा पवार ने पति अजित पवार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके छोटे बेटे जय भी मौजूद थे।
गौरतलब हो कि वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल के प्रस्ताव पर सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी के विधायक दल की नेता भी चुन लिया गया। जिसका खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने समर्थन किया।उनके छोटे बेटे जय भी इस अवसर पर मौजूद थे. विधान भवन परिसर में प्रवेश करते समय कई मंत्री और विधायक भावुक दिखाई दिए.








