रांची – राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनसे हो रही जनहानि को देखते हुए क्षेत्र के समाजसेवी सहदेव राम ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। वे प्रतिदिन सुबह पिठौरिया चौक पर उपस्थित होकर आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सहदेव राम अपने व्यक्तिगत प्रयासों से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान वे विशेष रूप से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर जोर देते हैं।
सहदेव राम ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़े हादसों को रोक सकती हैं। “अगर लोग नियमों का पालन करें, तो अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।











