टाइम पत्रिका ने इस वर्ष भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना को खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। टाइम पत्रिका के द्वारा जारी सूची में शामिल होने वाली वह एकमात्र भारतीय हैं।
गौरतलब हो कि टाइम पत्रिका की 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में ऐसे खिलाड़ी, कोच, समर्थक और निवेशक शामिल हैं जिन्होंने खेल जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सूची बास्केटबॉल के दिग्गज लेब्रॉन जेम्स, लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान तेम्बा बावुमा जैसे स्टार शामिल हैं। 29 वर्षीय मंधाना इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा हैं। मंधाना महिला क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।







