(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में रामनवमी जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आने से सात लोग झुलसकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का हाल-चाल जानने बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने सभी घायलों से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुए उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान बोकारो जनरल अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर बीबी करुणामय भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना मामूली थी। लेकिन इस घटना की जांच का आदेश बेरमो एसडीएम को दिया गया है। 7 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट भी देने का निर्देश दिया गया है।











