जे एंड के - जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि कई वाहन बर्फ और मलबे के नीचे दबे हैं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन के द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जोजिला दर्रे पर घटना के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को निकालने और मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। बचाव अभियान जारी है और सड़क को यातायात को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।











