रांची – बढ़ती गर्मी के बीच राज्य सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी स्कूलों के लिए नई समय सारणी जारी की है।
अब जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे। छोटे बच्चों की कक्षाएं सुबह 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं कक्षा 9 से बारहवीं तक के बच्चों की कक्षाएं दिन के 12 बजे तक चलेंगी। जिला प्रशासन ने अल्पसंख्यक स्कूलों सहित सभी निजी स्कूलों को भी इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। बताया गया कि यह फैसला छात्रों को तेज धूप और लू के प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है। यह नया आदेश 21 अप्रैल 2026 से पूरे रांची जिले में प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा।









