KODERMA: दिनांक 08.01.2025 की रात्रि जयनगर थानान्तर्गत पिपचो बाजार में एक शव पडे होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना का सत्यापन एवं विधिसम्मत कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम तत्काल सूचना स्थल पर पहुँचकर शव की शिनाख्त की कार्रवाई व बरामद शव के संदर्भ में जॉच पडताल की गयी। इस क्रम में संजु देवी पति सुबाष राणा, साकिन बेको, थाना जयनगर, जिला कोडरमा ने शव की पहचान अपने पति सुबाष राणा के रूप में की। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा शव का पंचनामा करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल, कोडरमा भेजते हुए घटना के संदर्भ में गहराई से जॉच पडताल की गयी।
कांड के मृतक सुबाष राणा अपने बहनोई गौतम राणा एवं गौतम राणा का फुफेरा भाई श्यामसुंदर राणा तथा विनोद यादव के साथ पीपचो बाजार में शराब का सेवन किये थे। जिसके बाद श्यामसुंदर राणा तथा विनोद यादव वहाँ से चले गये। जिसके बाद सुबाष राणा एवं गौतम राणा ने फिर दुकान से शराब खरीदकर शराब का सेवन किया। इसी दौरान गौतम राणा ने सुबाष राणा की पत्नी के विषय में अश्लील एवं गंदी गंदी बातें किया, जिससे दोनों में मारपीट हो गया तथा इसी बीच गौतम राणा ने सुबाष राणा के सर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे सुबाष राणा की मृत्यु हो गयी। घटनास्थल के पास से पुलिस टीम ने पत्थर बरामद की है, जो एक महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य है।









