पिठौरिया (रांची) - पिठौरिया थाना क्षेत्र के मुड़हार पहाड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार एक युवक और एक युवती बाइक से पिठौरिया से कांके की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार सोसो निवासी नित्य कुमारी, पिता स्वर्गीय सावन उरांव के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से घायल नित्य कुमारी को एक मालवाहक टेंपू से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना के एसआई संतोष यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि नित्य कुमारी अपने मित्र आयुष कुमार (चंद्र मायापुर निवासी) के साथ कांके की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुड़हार पहाड़ के समीप यह दुर्घटना हो गई। बताते चलें कि नित्य कुमारी के पिता की भी पूर्व में एक सड़क दुर्घटना में ही मौत हो चुकी है। उनकी माता मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती हैं।











