(विजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार को समर्थित उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से ही बोकारो भाजपा में बगावत शुरू हो गई है।
बोकारो में सबसे बड़े राजनीतिक घराने दिवंगत समरेश सिंह की बहू डॉ परिंदा सिंह ने भाजपा के खिलाफ बगावत का झंडा उठाते हुए नॉमिनेशन कर दिया है। परिंदा ने कहा कि पार्टी ने कहीं यह निर्णय नहीं लिया है कि पार्टी का कोई अन्य नेता चुनाव नहीं लड़ सकता। परिंदा ने आगे कहा कि चास में उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में संघर्ष किया है। जनता की मांग पर वह मैदान में है। वहीं भाजपा की महिला नेत्री रितु रानी सिंह ने भी प्रदेश नेतृत्व निर्णय पर बगावती सुर अपनाते हुए मेयर पद के लिए नामांकन कर दिया।









