RANCHI: होली और रमजान जैसे बड़े त्यौहार से पहले रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने संवाददाता सम्मेलन करते हुए कहा की विधानसभा थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती के दौरान थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नयासराय में लड़ाई झगड़ा हो रहा है, सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी गणेश यादव अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ ग्राम नयासराय पहुंचे तो कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जाकिर अंसारी के पुत्र शेख महामुद्दीन के साथ मारपीट किया गया जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है तत्पश्चात पुलिस की द्वारा तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर उक्त घटना में शामिल 12 अभियुक्त को विधि वक्त गिरफ्तार किया एवं जख्मी अभियुक्त अरुण खलखो ,अजय तिर्की जिसकी इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को विधिवत बरामद किया गया. एक फोल्डेबल राइफल 3.15 बोर एक देशी पिस्तौल पांच जिंदा करतूत 7 MM ,खाली मैगजीन दो स्कॉर्पियो, एक फॉर्च्यूनर, एक बुलेट मोटरसाइकिल ,12 मोबाइल की प्राप्ति जप्त कर लिया गया।











