(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - पुष्पा हत्याकांड में हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बोकारो पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और उसके बाद पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बोकारो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को ऐसा काम करना चाहिए कि हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करने की जरूरत ही न पड़े। अगर हाई कोर्ट को दखल देना पड़ रहा है, तो यह कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है।
आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ पुष्पा मामले की ही बात नहीं है, बल्कि ऐसे कई मामले हैं जहां बच्चे लापता हैं। हेल्थ विभाग के लापता कर्मी संतोष कुमार का आज तक कोई पता नहीं चल सका है। साथ ही कहा कि जिन 28 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, उसमें किसकी क्या गलती है, इसकी निष्पक्ष जांच कर जल्द निर्दोष लोगों को निलंबन से मुक्त किया जाना चाहिए।











