सुरों की मल्लिका और स्टार गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गायिका आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस लीं। इस बात की पुष्टि उनके पुत्र आनंद भोसले ने की है।
बताया गया कि आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस लीं।
बताते चलें कि लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने 40 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रसिद्ध निदेशक बिमल रॉय, राज कपूर के साथ-साथ प्रसिद्ध म्यूजिक कम्पोजर ओपी नय्यर, सरदार मलिक, सज्जाद हुसैन, एस मोहिंदर, एआर रहमान के साथ काम किया था।











