हजारीबाग - शहर में खेल और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए डॉल्फिनोज प्रीमियर लीग सीजन 2 का भव्य आयोजन आगामी 18 जनवरी से किया जा रहा है। जो एक माह तक चलेगा। इसको लेकर रविवार को डॉल्फिनोज रिसॉर्ट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजक मंडली के साथ लीग से जुड़े टीम मेंबर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान कुणाल कुमार उर्फ हैप्पी, सौरभ आनंद, डी चौधरी एवं अंकित गुप्ता ने बताया कि डॉल्फिनोज प्रीमियर लीग सीजन 2 केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं है। बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ हजारीबाग को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। वहीं खिलाड़ियों का ऑक्शन 11 जनवरी को शाम 4 बजे डॉल्फिनोज रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस लीग की सबसे खास विशेषता वन डॉट बॉल–वन ट्री का संकल्प है। मैच के दौरान जितनी भी डॉट बॉल फेंकी जाएंगी, उतने ही पौधे हजारीबाग में लगाए जाएंगे।









