रांची - गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, स्टॉल व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया। मौके पर कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री, टीआरआई निदेशक आलोक एस कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
आदिवासी महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में, अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

BYBASUDEO MISHRA
Aug 5, 2026, 12:56 PM IST• Updated: Aug 5, 2026
3 Mins Read







