(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव गाड़ी गांव इलाके में बरामद किया गया। शव से कुछ ही दूरी पर एक बाइक बरामद की गई है। बाइक पर भी खून के धब्बे मिले हैं। बताया जा रहा है कि पत्थर से कूच कर हत्या की गई है।
अहले सुबह लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद खेलगांव थानेदार अभिषेक राय अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।











