बांग्लादेश: बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा अभी थमी नहीं है। ताजा मामला खुलना जिले से आया है। जहां खुलना डिवीजन प्रमुख एनसीपी नेता मोतालेन शिकदर पर हमला हुआ है। हमलावरों ने उनके सिर में गोली मारी है।
शिकदर खुलना के सोनदंगा इलाके के शेखपाड़ा पल्ली के रहने वाले हैं। जो एनसीपी श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक भी हैं।
बताया जा रहा है कि इलाजरत शिकदर की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।









