बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले बडा फैसला लिया है। अब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में नजर नहीं आएंगे। बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। बताया गया कि बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़े संबंधों को लेकर यह फैसला लिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब हो कि केकेआर को मुस्तफिजुर के बदले खिलाड़ी लेने की छूट दी गई है। साथ ही केकेआर को कहा गया है कि यदि वे चाहें तो किसी अन्य विदेशी या भारतीय खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकते हैं।
बताते चलें कि मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हैं। जो अब तक आईपीएल में लगभग 60 मैच खेल चुके हैं। इस वर्ष के आईपीएल के ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।









