(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास कृषि बाजार समिति में चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के लिए हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना का काम शुरू हो चुका है।
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह खुद मौके पर मौजूद हैं। दोनों ही अधिकारियों ने कहा की तैयारी पूरी है, सभी कर्मी मतगणना के कार्य में लग चुके हैं। सुरक्षा का भी इंतजाम पूरी तरह से किया गया है। तीन स्तर में सुरक्षा व्यवस्था किया गया है।











