(चंदन वर्मा,संवाददाता, रांची)
रांची - राजधानी रांची में मॉर्निंग वॉक के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। रातू रोड स्थित पंडरा थाना क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड में टहल रहे एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर एक युवक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति रोज की तरह सुबह ओटीसी ग्राउंड में टहलने पहुंचा था। इसी दौरान मौका देखकर एक युवक ने उसका मोबाइल चुरा लिया और वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
वही सुबह के समय भी इस तरह की घटना होने से इलाके के लोगों में डर का माहौल है। मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।











