पतरातू - क्षत्रिय एकता मंच, पतरातू मंडल से दर्जनों कार्यकर्ता रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए। बताया गया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज की एकजुटता और अधिकारों के आवाज को बुलंद करना है।
जत्थे का नेतृत्व राहुल कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह और पिंटू कुमार सिंह ने किया। इस संबंध में राहुल कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रस्थान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे समाज की अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और समाज के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ रांची की ओर कूच कर रहे हैं। इस अवसर पर पतरातू मंडल के दर्जनों गणमान्य लोग भगवा अंगवस्त्र धारण कर समाज की शक्ति प्रदर्शित करते नजर आए। इस जत्थे में नवीन सिंह, जय प्रकाश सिंह, धनु सिंह, राज किशोर सिंह, कुंदन सिंह, रवि सिंह, सुमित सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल होकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।











