(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - आगामी 23 फरवरी को चास नगर निगम में चुनाव होना है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदान करने और प्रशासन को सहयोग करने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से सहयोग की अपेक्षा करने को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में जानकारी दी गई की कोई भी मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेगा 100 मीटर के अंदर कोई भी वहां लेकर प्रवेश नहीं कर सकता है।
बैठक चास थाना में एसडीपीओ प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ट्रांसपोर्टर चेंबर के पदाधिकारी और सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। 23 फरवरी को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर चेंबर के माध्यम से सभी दुकानदारों को दुकान बंद कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्टर संगठन ने प्रशासन को सहयोग करने की बात कही।











